प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: चोरों ने एक ही रात तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी उठा ले गए। रविवार सुबह पता चलने पर रानीगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी पूर्व प्रधान श्याम शंकर तिवारी परिवार सहित मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके भाई शिव शंकर तिवारी वाराणसी में परिवार सहित रहते हैं। तीसरे भाई विजय शंकर तिवारी परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं। शनिवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान श्याम शंकर तिवारी सहित तीनों भाइयों के सूनसान घर को निशाना बनाया। घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़े। छत से जीने के रास्ते से होते हुए आंगन में पहुंचे। तीनों भाइयों के कमरों का ताला तोड़कर करीब आधा दर्जन बक्सा, अटैची...