प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को नियमित चिकित्सक, संविदा कर्मचारी और एएनएम ने विरोध प्रदर्शन किया। मांगे पूरी होने तक विरोध जारी रखने की बात कही। सीएमओ कार्यालय स्थित मलेरिया विभाग के हाल में बुधवार को अर्बन पीएचसी अजीत नगर में तैनात एएनएम पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। धरने में रिंकी सिंह, पूनम सिंह, अर्चना, संगीता पटेल, विमलेश व मीराभवन पीएचसी में तैनात स्नेहा आदि शामिल रहीं। उनका कहना था कि सामान काम के लिए समान वेतन और नौकरी को परमानेंट करने की मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर सीएचसी पीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल तक में तैनात प्रांतीय चिकित्सा संघ के सदस्य और पदाधिकारी चिकित्सकों ने प्रमोशन सहित अन्य मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर ...