प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में अधिकारियों के साथ ही आम लोगों पर दबाव बनाने के लिए खुद को एंटी करप्शन का अधिकारी बताने वाले एक युवक को गुरुवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आसपुर देवसरा के घरहिया अमरगढ़ का रहने वाला धीरज कुमार बताया गया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने उसके खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। धीरज कुमार गुरुवार दोपहर शहर के गाजी चौराहा पहुंचा। वह लोगों से धन उगाही के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने की बात कर रहा था। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने उससे पूछताछ की तो वह उन्हें ही दबाव में लेने लगा। बोला उनसे बड़े अधिकारी उसे सलाम करते हैं। चौकी इंचार्ज ने उसे हिरासत में लिया गया। उसके पास से एंटी करप्शन ब्यूरो का फर्जी आईडी कार्ड, ...