प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के मधुकरपुर के उफनाए नाले में नहाते समय डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद किया। शव एक पेड़ में फंसा था। शव बाहर निकाले जाते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जेंवई बनकटवा निवासी राजाराम सरेाज का 18 वर्षीय बेटा सत्यम सरोज बुधवार दोपहर करीब के ही मधुकरपुर निवासी नीरज पटेल से मिलने आया था। दोनों दोपहर बाद गांव से ही गुजरे छोइया नाले के झलिहा घाट पर नहाते समय तेज बहाव में डूबने लगे। वहां मौजूद गांव के ही पुत्तीलाल ने नीरज को सकुशल बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: उफनाए नाले में नहाते समय डूबे दो दोस्त, एक को बचाया जबकि सत्यम सरोज तेज धारा में बह गया। सूचना पर पु...