Pratapgarh Kunda News: उधार दिए रुपये मांगने पर पिटाई, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। उधारी का पैसा मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा गांव की सुनीता देवी पत्नी धर्मराज ने थाने पर तहरीर देते हुए शिकायत की कि छह माह पूर्व गांव के धीरज पुत्र तुलसीराम को पैंतीस हजार रुपए उधार दिए थे। आरोप है कि शुक्रवार सुबह रुपये वापस मांगने पर धीरज सरोज, आकाश सरोज, विकास सरोज और धीरज की पत्नी कांति सरोज ने उसे लाठी और धारदार हथियार से पीट दिया। यह देख उसके बच्चे छुड़ाने आए तो उन्हें भी मारपीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.