प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा, संवाददाता। अंतू थाना क्षेत्र के सराय महिमा गांव निवासी 65 वर्षीय समर बहादुर सिंह की शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई। उनका भतीजा दुष्यंत प्रताप उन्हें कार से मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था। इस दौरान गायघाट सई नदी पुल पर सवारियां लेकर आ रहे ई-रिक्शा से कार टकरा गई। इससे ई रिक्शा में बैठे पांच लोग घायल हो गए। जबकि कार में बैठे समर बहादुर सिंह की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। समर बहादुर के साथ ई-रिक्शा के घायलों को भी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां समर बहादुर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज अजय कुमार अंचल ने बताया कि समर बहादुर को हादसे में चोट नहीं लगी थी। हार्टअटैक से उनकी मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...