Pratapgarh Kunda News: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगंवा थानाक्षेत्र के कदम पुर बेंती निवासी राम नाथ प्रजापति का 18 वर्षीय बेटा सागर शनिवार शाम बाइक से कुंडा जा रहा था। कुंडा के सुवंशा चौराहे पर राहगीर को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शे से टकराकर बाइक सहित गिर गया। गंभीर हालत में उसे कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.