प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के सरई नाहर पियरिया गांव निवासी कमलेश पुत्र राम दुलारे ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। पांच अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे कुछ लोगो ने रास्ते में रोककर उसे मारा पीटा जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने शंकर, रवि, बाबूलाल, मोहनलाल निवासी सरई नाहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...