प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के किलहनापुर गांव निवासी राजू श्रीवास्तव अपना ई-रिक्शा घर के चबूतरे पर खड़ा किए था। मंगलवार शाम करीब छह बजे परिवार के ही धर्मेन्द्र कुमार उसका ई-रिक्शा लेकर जाने लगे तो राजू ने रोका। जिससे नाराज होकर आरोपी गालियां देते हुए राजू को पीटने लगा। राजू को बचाने दौड़ी उसकी 42 वर्षीय पत्नी धन्नो को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायलों का सीएचसी कुंडा लाकर इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित राजू की तहरीर पर पुलिस ने बबिता देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार, राम आसरे श्रीवास्तव और उसकी पत्नी निर्मला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...