प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के अलीपुर नंबर-2 गांव निवासी विपिन सिंह सोमवार दोपहर 3:30 बजे किसी काम से सर्वजीतपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी पट्टी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...