प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। घर में रखी ईंट ले जाने से रोका तो उन लोगों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने घायलों का इलाज कराया और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने में लगी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा कड़रौं गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र घेर्राऊ ने पुलिस को तहरीर दी। तीन नवंबर को उसके मकान में रखी ईंट को गांव के ही कुछ लोग ले जाने लगे। उसके भाई समर बहादुर ने ईंट ले जाने से रोका तो वह लोग गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब भाई को बचाने के लिए वह और उसका भाई विनोद कुमार, उसकी पत्नी कलावती, चाचा अमरपाल, चांदनी पुत्री समरबहादुर दौड़े तो आरोपियों ने उनको भी मारा पीटा। हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के ल...