Pratapgarh Kunda News: इलाज के रुपये मांगने पर युवक को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के सुवंशी का पुरवा उमरी कोटिला गांव निवासी नीरज यादव ने पुलिस को तहरीर दी। पूर्व में गांव के शनि से उसका झगड़ा हुआ था। गांव के संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता कराया। समझौते में इलाज का पैसे देने की बात हुई। 11 जुलाई को करीब सात बजे वह इलाज के पैसे मांगने गया तो आरोपी ने उसे गालियां देते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित नीरज यादव की तहरीर पर पुलिस ने शनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.