प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: बंधवा, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। तबीयत खराब होने पर स्थानीय बाजार स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराई गई जौनपुर की युवती की बुधवार सुबह मौत हो गई। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे तो कर्मचारी नर्सिंगहोम छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस की परिजनों से नोकझोंक होती रही। करीब साढ़े छह घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। डिप्टी सीएमओ भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद नर्सिंगहोम सील कर दिया। जौनपुर सुजानगंज के मया गांव निवासी जीतलाल की 24 वर्षीय बेटी सुमित्रा की मंगलवार शाम तबीयत खराब हो गई। परिजन स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के बाद उसे पट्टी इलाके के बंधवा बाजार स्थित नर्सिंग होम में ले आए। आरोप है कि भर्ती होने के बाद उसका सही इलाज नहीं किया। परिजन दूसरी ...