Pratapgarh Kunda News: इनकमिंग केबल जलने से बाधित रही आपूर्ति
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेन्द्र की इनकमिंग केबल जलने से दो फीडरों संग कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे ग्रामीणों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। विद्युतकर्मियों ने आनन-फानन में मरम्मत कार्य शुरूकर फॉल्ट ठीक किया तो आपूर्ति बहाल हुई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विद्युत उपकेन्द्र बहोरिकपुर की इनकमिंग केबल अचानक मंगलवार शाम खराब हो गई, जिससे उपकेन्द्र से जुड़े आजाद नगर और लखपेड़ा फीडर के साथ कई अन्य गांवों समेत दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे दर्जनों गांव के लोगों को रात कई घंटे अंधेरे में बितानी पड़ी। विद्युतकर्मी मरम्मत में लगे और फॉल्ट सही कर विद्युत आपूर्ति शुरू किया तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: खबर छपते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.