Pratapgarh Kunda News: आशीर्वाद के दीये से जगमग हुआ बेल्हा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा और संकल्प को लेकर आभार व्यक्त करने के क्रम में गुरुवार शाम आशीर्वाद के दीये से समूचा बेल्हा जगमग हो उठा। शहर से गांव तक मंदिर, स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर दीये जलाकर रोशनी बिखेरी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम भाजपा कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने समूचे कार्यालय पर दीये जलाए और पीएम के दीर्घायु की कामना की। इसी क्रम में डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय के साथ सभी स्कूल, कॉलेजों में आशीर्वाद के दीये जलाए गए। नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर के चौराहे तिराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर रोशनी की गई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: भाजपा हल्दूचौड़ मंडल ने जलाए 76 दीप ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.