Pratapgarh Kunda News: आलू निकालते समय किशोरी को सांप ने डसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सराय मधई गांव में गुरुवार सुबह किचन में आलू निकालते समय किशोरी को सांप ने डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सराय मधई गांव निवासी 17 वर्षीय राधिका सुबह घर के अंदर बने किचन में आलू लेने गई थी। सांप ने आलू उठाते समय उसकी उंगली में काट लिया। सांप के काटने की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि किशोरी के दाहिने हाथ की उंगली में सांप ने काटा है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.