प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थानाक्षेत्र के डीह बलई गांव निवासी चांदनी बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर आम तोड़ने के विवाद में गांव के कुछ लोग उसकी मां सद्बुननिशा व पिता अली हसन को गालियां देते हुए मारपीट रहे थे। वह बीच बचाव करने गई तो उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ संदीप तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...