प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाने के सराय मकई निवासी अलकैफ और दूसरे पक्ष के तरन्नुम के बीच पांच जुलाई की रात आम के बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी जा चुके थे। पुलिस ने जांच कर एक पक्ष के अलकैफ, रैफुलनिशा, आयाज व दूसरे पक्ष के तरन्नुम, मेराज, असलान, तसमीन समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...