Pratapgarh Kunda News: आपसी विवाद में मारपीट, चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के ककरहवा रैयापुर गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से राम सरन सरोज की 65 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, 24 वर्षीय बेटा लवकुश सरोज घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से राम करन की 40 वर्षीय पत्नी कसरहिन सरोज और सोनू सरोज की 25 वर्षीय पत्नी शांति देवी घायल हो गईं। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में इलाज कराया। इसके बाद एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.