प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। मानिकपुर नगर पंचायत से होकर निकली प्रयागराज लखनऊ हाईवे सड़क के निर्माण के समय एनएएचआई के अधिकारियों की उदासीनता के चलते जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। जिससे बरसात होने पर स्थित खराब हो जाती है। बुधवार शाम आधे घंटे की तेज बरसात ने सभागंज चौराहे की सड़क को मिनी जलाशय बना दिया। बाइकों के पहिए पानी में डूब जाते रहे, जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। बरसात थमने के बाद जब पानी निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...