प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग गांव में रहने वाले राहुल तिवारी बुधवार रात पत्नी को लेकर अपनी स्कॉर्पियों से बाघराय सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे। वहां से घर लौटते समय राहुल की स्कॉर्पियों सीएचसी से एक किलोमीटर दूर जंगल के समीप खराब हो गई। गश्त करते समय बाघराय थाने के एसआई राजेंद्र कुमार पांडेय, सिपाही शैलेंद्र सिंह, अरविंद और दिनेश ने राहुल से मामले की जानकारी के बाद मौके पर वाहन मैकेनिक को बुलाया। मरम्मत के बाद वाहन स्टार्ट होने पर दोनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...