प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां। नवाबगंज एसओ संतोष सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक राजनारायण सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार को वाहन चेंकिंग के दौरान नान्हू का पुरवा नहर पुलिया परियावां के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से आठ देसी बम बरामद हुए। बमों को निष्क्रिय कर पुलिस आरोपितों को थाने लाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तार किए गए सलमान अहमद निवासी मुरस्सापुर, सोनू उर्फविख्यात साहू निवासी इब्राहिमपुर नवाबगंज के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...