Pratapgarh Kunda News: आग भी बुझाएंगे पुलिसकर्मी, नहीं करेंगे फायरब्रिगेड का इंतजार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहले पहुंचने वाले यूपी 112 और थाने के पुलिस कर्मी फायरब्रिगेड का इंतजार करने के बजाए खुद आग बुझाएंगे। आग से होने वाली संपत्ति और जनहानि बचाने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आम तौर पर आग लगने या कुएं में किसी के गिरने पर यूपी 112 के साथ ही थाने के भी पुलिसकर्मी पहले पहुंच जाते हैं। घटना बड़ी होने की दशा में वह फायरब्रिगेड का इंतजार करते हैं। बढ़ते शहरीकरण के साथ ही घटनाओं को देखते हुए एडीजी फायर के निर्देश पर घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाने, जन धन हानि बचाने के लिए यूपी 112 के साथ थाने और चौकियों के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: माउंट कार्मल स्कूल में फायर मॉक ड्रिल सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.