प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित नेत्र विभाग की ओपीडी में एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस पीड़ित मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं। इसके पीछे, धूल व परागकणों को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताते हुए डॉक्टर चश्मा आदि से आंखों को बचाने की एहतियात भी बता रहे हैं। नेत्र विभाग की ओपीडी में रोज 150 तक मरीज आ रहे हैं। नेत्र सर्जन डॉ. विवेक त्रिपाठी के मुताबिक कुल आ रहे मरीजों में से 30 मरीज तक सिर्फ एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मिल रहे हैं। अन्य मरीज अलग-अलग वजहों से आए होते हैं लेकिन कुल मरीजों में एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मरीज सबसे अधिक मिल रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक इन दिनों ग्रामीण इलाकों में धान की फसल की कटाई व मड़ाई जोरों पर है। उससे उड़ रहे धूलकणों और परागकणों के सम्पर...