प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: देल्हूपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तवंकलपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को स्थानीय थाने के एसओ राधेश्याम, एंटी रोमियो स्क्वायड ने छात्राओं से संवाद किया। स्कूल की वार्डन सीमा मिश्रा सहित सभी शिक्षकों के साथ ही छात्राओं को बताया कि असुरक्षा की आशंका में किसी भी समय पुलिस को सूचना दें। प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान में वूमेन हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सेवा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...