Pratapgarh Kunda News: असलहों के साथ चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। देल्हूपुर पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथौड़ा, छेनी, मोबाइल और बाइक आदि बरामद हुए हैं। एसओ राधेश्याम के नेतृत्व में सोमवार रात एसआई अमित कुमार सिन्हा इलाके में गश्त कर रहे थे। शनिदेव धाम गेट के आगे स्थित बाग में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अंधेरे में भाग निकला। आरोपी मानधाता के शोभीपुर निवासी मेराज उर्फ आदिल, देल्हूपुर दिवैनी के सैफ, बरसंडा के नौशाद और रानीगंज चकसारा के शादाब बताए गए। पुलिस ने इनके पास से 32 बोर की 1 देसी पिस्टल, आठ कारतूस, 315 बोर का तमंचा, हथौड़ा, 3 मोबाइल फोन और 2 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.