प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला बाजार में गश्त के दौरान पुलिस ने बुधवार रात करीब आठ बजे लोगों से बेवजह उलझने और आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने के आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसकी पहचान बाघराय थाने के हवेली विहार निवासी फिरोज खान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मुचलके पर रिहा कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...