प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: आसपुर देवसरा के आमापुर निवासी कमलेश उपाध्याय से विवाद के चलते उसकी पत्नी चिलबिला में किराए पर रहती है। उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि पति ने अपने दोस्त के साथ कमरे पर पहुंचकर उसे पीटा। कमरे से उठवाने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में पति कमलेश और उसके दोस्त बेचन दुबे के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...