प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: देहात कोतवाली के बहलोलपुर निवासी अनिल वर्मा की बहन रेनू की शादी 13 मई 2015 को लालगंज के कटरा दुग्धा निवासी पंकज वर्मा के साथ हुई थी। रेनू तीन दिन ससुराल में रहकर मायके लौटी तो ससुराल के लोग उसे फिर से नहीं ले गए। पांच मई 2026 को पंचायत के बाद दोनों में अलगाव हो गया। इसके बावजूद पंकज फोन कर रेनू को परेशान करने लगा। एसपी से शिकायत के बाद अनिल वर्मा ने देहात कोतवाली में आरोपी पंकज के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...