Pratapgarh Kunda News: अराजकतत्वों ने तोड़ी धार्मिक मूर्ति, पुलिस ने नई लगाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। रात में अराजकतत्वों ने गांव के बाहर लगी पूजा की मूर्ति तोड़ दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। आनन फानन पुलिस ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापना कराई और पूजा पाठ कराया। पुलिस गांव से ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना का विवरण नगर पंचायत अंतू के लोनियामऊ वार्ड निवासी कल्लू सिंह ने उमरी गांव जाने वाली सड़क के बगल करीब 5 साल पहले भगवान की मूर्ति की स्थापना करवाई थी। रविवार रात अज्ञात अराजकतत्वों ने एक मूर्ति को तोड़ दिया और बगल खेत में तोड़कर फेंक दिया। सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो घटना की जानकारी हुई। मूर्ति तोड़े जाने की सूचना इलाके में फैली तो लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बझाकर शांत कराया। तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.