प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। नगर के रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी के भतीजे अभिषेक त्रिपाठी का कर्मचारी चयन आयोग के सीएचएसएल के माध्यम से रक्षा मंत्रालय में चयन हुआ है। चयन पर विद्यालय के संरक्षक पंडित श्याम किशोर शुक्ल, अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल, डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य श्याम शंकर मिश्र, राजेश दुबे, रमेश चंद्र मिश्र, राजदेव मिश्र, भगवान दास मिश्र, पूर्व प्रवक्ता राजेश्वरी प्रसाद खरे आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...