प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अभिभावक-शिक्षक की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अभिभावक-शिक्षक परिषद का गठन किया गया। जिसमें प्रवीण कुमार रजक को अध्यक्ष, अंजनी शुक्ला को उपाध्यक्ष, सीमा त्रिपाठी को सचिव व अंकिता सोनी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार तिवारी, आचार्य मधुकर द्विवेदी, प्रमोद पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह, शिवदीप शुक्ला, भास्कर यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...