Pratapgarh Kunda News: अब बारिश होने पर बस में नहीं गिरेंगी आसमान की बूंदें
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बारिश के दिनों में यात्रियों का सफर पूरा कराने वाली रोडवेज की कई बसों की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। छत से पानी टपकने की आशंका को देख पॉलीसल्फाइड का लेपन लगाया जा रहा है। कुछ बसों की खिड़की के टूटे कांच को भी बदला गया है।
बसों की स्थिति प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो की 93 बसों के बेड़े में लगभग 45 बस पुरानी हैं। ऐसी बसों की छत के ज्वाइंट पर जंक लगा है। बारिश होने पर पानी टपकने की आशंका में कार्यशाला में मरम्मत कराई जा रही है। दस दिनों के भीतर 21 पुरानी बसों की छत पर ज्वाइंट को मजबूत करने के लिए उपयोगी केमिकल पॉलीसल्फाइड का लेपन लगाया गया। घनघोर बारिश के समय में इस केमिकल के लेपन वाले प्वाइंट से पानी की एक बूंद भी यात्रियों के सीट पर नहीं गिरेगी। कानपुर, आगरा, लखनऊ, राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.