प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली इलाके के काजीपुर महराजगंज गांव निवासी मनीष पटेल के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसी मामले में उप निरीक्षक चरन सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपित मनीष पटेल को नगर के मेन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...