प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। कुंडा कोतवाली के लरु गांव निवासी कुनाल कुरील के खिलाफ महेशगंज थाने में युवती को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने समेत कई धाराओ में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसी मामले में गुरुवार को दरोगा नीरज कुशवाहा ने झींगुर शिवाला मंदिर के पास से आरोपी कुनाल को गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...