प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। ऑनलाइन समीक्षा में पंचायत भवनों में ताला लटकता मिलने पर डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ के 33 पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी। उन्होंने सम्बंधित ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उच्चाधिकारियों को सूचित कर पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...