Pratapgarh Kunda News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा की ओर जा रहे युवक की बाइक पैदल जा रहे युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। मानिकपुर थाना क्षेत्र पूरे अली नकी मुहल्ला निवासी मोहम्मद रईश का बेटा मोहम्मद फैज रविवार की शाम करीब तीन बजे बाइक से कुंडा जा रहा था। जैसे ही वह लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर मुंदीपुर मुहल्ले के सामने डिवाइडर के पास पहुंचा तभी एक व्यक्ति पैदल सामने आ गया। गति तेज होने के कारण पैदल जा रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बाई तरफ डिवाइडर में टकरा गई। जिससे मोहम्मद फैज के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.