Pratapgarh Kunda News: अधेड़ का शव रखकर परिजनों ने किया सड़क जाम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। दरवाजे पर खड़े अधेड़ को बाइक ने टक्कर मारी तो वह गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान गुरुवार की देररात घायल अधेड़ की सांस थम गई। अधेड़ के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज परिजन मृतक का शव सड़क किनारे रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस ने जाम तो खुलवाया लेकिन परिजन शव का अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। कार्रवाई के भरोसे परिजन 10 बजे माने तो अंतिम संस्कार को ले गए। बाघराय थाना क्षेत्र के खरगापुर तिवारीपुर गांव निवासी भुल्लर के 52 वर्षीय बेटे जगरुप का घर सड़क किनारे है। 16 अक्तूबर को वह घर के सामने खड़ा था तभी गांव का ही युवक बाइक लेकर तेज रफ्तार में पहुंचा और जगरुप को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को सीएचसी से स्वरुपरानी अस्पताल प्रयागराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.