प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार देर शाम जिला मंत्री जवाहर लाल उमरवैश्य के आवास पर हुई। इसमें दो हजार रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित व्यापारी छूट दर (एमडीआर) लगाने के प्रस्ताव का पदाधिकारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि वे डिजिटल भुगतान व्यवस्था के विरोधी नहीं हैं, लेकिन यूपीआई स्वीकार करने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर शून्य व्यापारी छूट दर की व्यवस्था जारी रहनी चाहिए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जसबीर सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नगर महामंत्री बृजेश केसरवानी, राहुल खत्री, दीपक सोनी, आशीष खंडेलवाल, आदर्श श्रीवास्तव, प्रेम प्...