Pratapgarh Kunda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। चिलबिला-किशुनगंज मार्ग पर कंधई के मंदाह पुलिस बूथ के पास मंगलवार सुबह 50 वर्षीय विदेशी सरोज की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मंदाह गांव निवासी विदेशी सरोज सुबह खेत देखने निकला। बारिश के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जानकारी मिलने पर घर के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले आए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.