प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के काजीपुर कुसेमर गांव निवासी मैकूलाल का 38 वर्षीय बेटा महेश बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...