प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। करवा चौथ का सामान लेकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को बुधवार शाम अतरौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पट्टी तहसील क्षेत्र के दुकरा गांव निवासी दीपक सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ बुधवार को करवा चौथ का सामान खरीदने पट्टी आए थे। शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अतरौरा गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि महिला के चेहरे और शर...