Pratapgarh Kunda News: अजीतनगर में बंद मकान से कपड़े, जेवर चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। बेटे के इलाज के लिए लखनऊ गईं कुसुम सिंह के बंद मकान और ताला तोड़कर चोर कपड़े और दो लाख से अधिक के जेवर उठा ले गए। कुसुम के पति मानसिंह रात को करीब ही स्थित पुराने मकान में सो रहे थे। सुबह गेट का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर मकंद्रूगंज चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि चोरों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.