प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। अजगरा संवाद-2026 द ग्रेट अजगरा डिबेट को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर डीएम अभिषेक पांडेय ने कैम्प कार्यालय सभागार में शनिवार को खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां समय से पूरी करने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि 24 से 26 अगस्त तक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड से एक प्रतिभागी का चयन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस तरह प्रथम चरण में जिले के1,427 प्रतिभागियों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद 29 एवं 30 अगस्त को 17 व...