Pratapgarh Kunda News: अजगरा महोत्सव की तैयारियां समय से पूरी करें
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय सभागार में अजगरा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। सीडीओ ने निर्देशित किया कि 15 से 17 सितम्बर तक पौराणिक स्थल अजगरा में आयोजित होने वाले अजगरा महोत्सव से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं। शांति एवं कानून-व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफाई, आवागमन, बैरीकेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभागीय प्रदर्शनी आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के साथ ही बैरीकेडिंग और मार्ग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आदित्य प्रजापति, डीएफओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.