Pratapgarh Kunda News: अचानक वोल्टेज बढ़ने से कई घरों के फुंके उपकरण
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। रामापुर मे चुरुहट्टी बस्ती के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से रविवार दोपहर अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से आधा दर्जन से अधिक घरों के कूलर, पंखे, फ्रिज सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए। जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र गौरा पर की फिर भी कोई विद्युतकर्मी नहीं पहुंचा तो इसकी शिकायत एसडीओ सतीश कुमार से की। उन्होंने आपूर्ति बंद कराते हुए लाइनमैन को भेजकर तकनीकी खामी को दुरुस्त कराया। तब जाकर सामान्य वोल्टेज के साथ आपूर्ति शाम 5 बजे से चालू हो सकी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: रात में कटौती, दिन में ट्रिपिंग से बेहाल हैं बिजली उपभोक्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.