प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। बाबूगंज बाजार से किशुनगंज बाजार तक बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अंतू अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में निकली यात्रा में नगरवासियों के साथ सीबीएस एकेडमी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भी सहभागिता की।हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, नवयुवक और बुजुर्ग यात्रा में शामिल हुए। राष्ट्रगान की धुन और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम उमरवैश्य के नेतृत्व में अंतू पुरानी बाजार से थाना तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महेश मिश्र, दीपक दुबे, महेश गुप्ता आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें...