पटना, अगस्त 3 -- Prashant Kishor Result LIVE: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नवीन के घर और गढ़ बांकीपुर के उप-चुनाव में जन सुराज पार्टी (JSP) के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बड़ी जीत और उनका विधानसभा पहुंचना तय है। मतगणना के 31 राउंड में 28 चक्र पूरे हो चुके हैं। 28 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नीरज कुमार सिन्हा से 19419 वोट की निर्णायक बढ़त ले ली है। कभी बांकीपुर से एकतरफा जीतने वाली भाजपा के लिए यह बात और दुखद है कि उसे 28 राउंड में सिर्फ एक बार चौथे राउंड में पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर से मात्र 17 ज्यादा वोट मिला। 28वें चक्र के बाद प्रशांत किशोर को 59213, नीरज सिन्हा को 39794 और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता को 13260 वोट मिले हैं। राजद और भाजपा दोनों का वोट टूटकर जन सुराज क...