नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राजकुमार राव की फिल्म प्रहार को लेकर काफी समय से बज है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रहार पॉपुलर और स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की रियल लाइफ की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में निकम का किरदार राजकुमार राव ने निभाया है।क्या है ट्रेलर में ट्रेलर की शुरुआत होती है मुंबई शहर की झलक के साथ और फिर एक सीन आता है जहां राजकुमार राव कोर्ट रूप में एक बच्ची से पूछते हैं कि 26/11 हमने के दौरान क्या हुआ था। इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे उज्जवल निकम कसाब को फांसी दिलाने के लिए लड़ते हैं और आतंकवादियों को एक करारा जवाब देते हैं। इसके अलावा ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि कैसे आतंकवादियों को तैयार किया जाता है, उनके दिमाग में कैसे नफरत फैलाई जाती है।फिल्म की कास्ट फिल्म में राजकुमार के साथ बामिका गब्बी, जयदी...