नई दिल्ली, मार्च 24 -- March Pradosh Vrat 2026: चैत्र का महीना अपने आप में ही खास है। अभी चैत्र नवरात्रि चल रही है। आखिरी हफ्ते में ही प्रदोष व्रत पड़ रहा है। बता दें कि महीने में प्रदोष व्रत दो बार होता है। हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ही प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस खास व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा होती है। हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से प्रदोष व्रत की पूजा करने से शिव-पार्वती हर एक इच्छा को हकीकत में बदल देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मार्च महीने में पड़ने वाला प्रदोष व्रत कब है? साथ ही जानेंगे कि पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और विधि क्या है?कब है प्रदोष व्रत कई बार प्रदोष व्रत की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन होता है। इस बार भी ऐसा ही है। बता दें कि इस बार 30 और 31 मार्च को लेकर कन्फ्यूनज बढ़ रहा है। हालां...